हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक देनी शुरू की है जिसके कारण उत्तराखंड सरकार को विवश होकर रविवार का लॉक डाउन लगाना पड़ा। विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार का कोरोना काल पहले से ज्यादा खतरनाक है। केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर जनता को इस वायरस से बचाने में जुट गई है। तो वही हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र से प्रशिद्ध समाजसेवी नरेश शर्मा ने भी अपने स्तर पर ग्रामीण जनता के स्वास्थ्य हेतु अपने प्रयास प्रारम्भ कर दिये हैं। इसके अंतर्गत उन्होंने हरिद्वार ग्रामीण के कटारपुर, धनपुरा, पदार्था, दौड़बसी, बादशाहपुर के ग्राम प्रधानों को 500-500 मास्क और 100-100 सेनेटाइजर दिए। इस सराहनीय पहल के लिये ग्रामीण क्षेत्र में हर किसी ने नरेश शर्मा की प्रशंसा की। ग्राम प्रधानों में नूतन कुमार, दिलीप राणा, मुकर्रम अली से नरेश शर्मा ने कहा कि इन मास्क और सेनेटाइजर का वितरण ऐसे लोगो को करे जो बाजार से खरीदने में असमर्थ हो। इसके बाद भी भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर आगे भी जरूरत के अनुसार मास्क, सेनेटाइजर दिया जाएगा। ग्राम प्रधान नूतन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में जिस प्रकार गतवर्ष की भाँति इस वर्ष भी नरेश शर्मा जनता की मदद में रुचि ले रहे हैं ऐसा बहुत कम नेताओ में देखने को मिलता है। तो वही धनपुरा से ग्राम प्रधान दिलीप राणा ने कहा निचले स्तर के जरूरतमंदों की जिस प्रकार नरेश शर्मा समय समय पर आगे आते है वह सराहनीय है। ग्राम प्रधानों को मास्क, सेनेटाइजर वितरण में अश्वनी पाल, पीयूष चौहान, बिजेंद्र चौहान आदि उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours