हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार की प्रेस वार्ता नरेंद्र भवन पी.डब्ल्यू.डी. आवासीय  कॉलोनी देवपुरा हरिद्वार में संपन्न हुई। जिसमें इस कोरोना महामारी को तेजी से बढ़ते हुए देखकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरिद्वार द्वारा सेवा अभियान शुरू किया जा रहा है। जिसमें कोरोना पॉजिटिव पीड़ित मरीजों को प्लाज्मा व रक्तदान करने का कार्य करेगी। इसी के साथ-साथ ABVP कोविड सेवा अभियान के अंतर्गत कोविड सेंटर सफाई अभियान घर-घर में दवाई वितरण, मास्क वितरण, सैनिटाइजेशन और जरूरतमंदों को भोजन वितरण स्कैनिंग सेवा का कार्य किया जाएगा।
प्रदेश मंत्री काजल थापा ने कहा ABVP एक जागरूक छात्र संगठन है जो देश में जब भी कोई संकट आता है तो उस संकट के समाधान के लिए सबसे अग्रणी रहता है चाहे वह कुंभ में ABVP सेवा कुंभ के माध्यम से लोगों को जल, भोजन कराने की बात हो या फिर चिकित्सा शिविर लगाकर लोगों को दवा और मास्क देने की बात हो। जिला संयोजक राहुल चौधरी ने कहा कि कोविड की महामारी में ABVP सेवा अभियान के माध्यम से लोगों को इस महामारी से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रेस वार्ता में उपस्थित विभाग  संगठन मंत्री राहुल सारस्वत,  जिला सह संयोजिका साक्षी सिंह, नगर संगठन मंत्री ईशा बदलवाल, नगर सह मंत्री आदर्श कश्यप।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours