हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद)लक्सर। खबर लक्सर से हैं जहां एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बरपाया है, लक्सर के गोवर्धनपुर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पढ़ने वाली 13 बालिकाए और अन्य विद्यालय  के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सूचना मिलते ही राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और विद्यालय को सील कर कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित किया गया। डॉक्टर विनीत ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए आरटी पीसीआर की रेंडम टेस्टिंग की गई थी जिसमें 31 लोगों की जांच की गई जिनमें से 13 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं, और एक भोजन माता के साथ एक अन्य कर्मचारी की भी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उन्होंने बताया कोरोना पॉजिटिव लोगो के कांटेक्ट में आए सभी लोगों की जांच की जा रही है। वही एसडीम शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है, विद्यालय के अंदर जिन लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है उन्हें हॉस्पिटल में ही आइसोलेट किया गया है। उन्होंने बताया जिलाधिकारी के आदेश अनुसार कोरोना पॉजिटिव लोगों के कांटेक्ट में आए सभी लोगों की सैंपलिंग की जा रही है जिन्हें आज ही लैब भिजवा दिया जाएगा जिससे कि उनकी रिपोर्ट जल्द आ सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours