हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन के साथ एक आरोपी को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अन्य चार चोरी किए हुए मोबाइल फोन भी बरामद किए है। वही जानकारी देते हुए एसआई उमेश नेगी ने बताया कि लक्सर अंबेडकर नगर निवासी सुमित ने तहरीर देकर बताया था कि उसके घर में घुसकर कोई मोबाइल फोन चुरा कर ले गया है। उसने बताया था उसके बाद अन्य तीन मोबाइल भी उनके मोहल्ले में से चोरी हो गए थे। उन्होंने बताया जिस पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर मोबाइल फोन बेचने की फिराक में जा रहे आरोपी को मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी किए गए अन्य तीन मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया आरोपी युवक श्रीकांत पुत्र सुमेर चंद लक्सर गांव के अंबेडकर नगर मोहल्ले का ही निवासी है। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर भिक्कमपुर चौकी पुलिस में नशीले मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी महक सिंह पुत्र मांगेराम निवासी प्रतापपुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ आबकारी अधिनियम एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए उसे भी माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours