हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज महर्षि बाल्मीकि चौक ललताराव पुल हरिद्वार का सौंदर्यकरण में देरी होने को लेकर वाल्मीकि समाज के वरिष्ठ नेताओं व वाल्मीकि समाज ने वाल्मीकि चौक पर प्रदर्शन किया और मेला प्रशासन से मांग की कुंभ मेला के बैशाखी स्नान से पहले महाऋषि वाल्मीकि चौक का सौंदर्यकरण पूरा किया जाए। अगर समय रहते सौंदर्यकरण पूरा नहीं किया गया तो पूरा बाल्मीकि समाज सड़कों पर आकर प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। इसी को लेकर सूचना पाकर हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारी एवं संबंधित कार्य के ठेकेदार मौके पर पहुंच कर नेताओं को उन्होंने यह आश्वासन दिया की 3 दिन के अंदर वाल्मीकि चौक का सौंदर्यकरण पूरा कर दिया जाएगा। इस पर समाज के वरिष्ठ नेताओं ने व समाज के लोगों ने अपनी सहमति व्यक्त की और अधिकारियों से कहा की अगर 3 दिन के अंदर कार्य पूरा नहीं किया गया तो समस्त वाल्मीकि समाज सड़कों पर आकर धरना प्रदर्शन करेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से नरेश चनियाना, अशोक तेशवर, राजेंद्र श्रमिक,आत्माराम बेनीवाल, भंवर सिंह, राजेंद्र चुटेला, राजेश बादल, संजय पारचा, आनंद कांगड़ा, राजेश छाछर, सुनील राजोर, सिलेक चंद, अशोक छाछर, नीरज बागड़ी, अभिनव चंचल ,जीत सिंह, राजेश खन्ना, सुशील बाल्मीकि पूनम बाल्मीकी, आशु चंचल,पदम कांगड़ा, संजीव बाबा,सागर बेनीवाल, मास्टर राजकुमार नानक चंद आदि समाज के लोग उपस्थित थे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours