हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। दिल्ली निवासी कुलदीप सिंह द्वारा तहरीर देकर बताया गया कि वह हरिद्वार घूमने व गंगा स्नान हेतु आये थे। हर की पौड़ी के समीप हाथी पुल के पास स्नान करने के दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनके व उनके साथी के कपड़े मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि चोरी कर लिया गया। जिसके कारण वो अंजान प्रदेश मे अचानक हुई इस घटना से वो बेहद परेशान हो गए। इस संबंध में उन्होंने हरिद्वार कोतवाली में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के अनावरण हेतु एसएसपी हरिद्वार के दिशा-निर्देशन, एसपी सिटी हरिद्वार और सीओ सिटी के पर्यवेक्षण मे एस.एच.ओ कोतवाली नगर के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी, मैन्युअल पुलिसिंग के आधार पर उक्त कार्य में संलिप्त उत्तर प्रदेश के गौंडा से अनन्त राम, गिरधारी लाल, विमल कुमार, राजेश को चोरी के सामान मोबाइल फोन, पर्स, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड,  क्रेडिट कार्ड, शाॅपिंग कार्ड, कई हजार रूपये आदि के साथ गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली पुलिस के इस त्वरित कार्य की स्थानीय जनता व संपूर्ण भारतवर्ष से स्नान व मंदिर दर्शन को आए हुए श्रृद्धालुगणों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभियुक्तगण द्वारा पूछताछ पर बताया कि वो घाटो पर गंगा स्नान करने वाले लोगों का सामान चोरी करते हैं। इस सफलता में कोतवाली नगर हरिद्वार प्रभारी अमरजीत सिंह, सब इंस्पेक्टर सुनील रावत, कॉन्स्टेबल मनोहर, कुशपाल पुलिस टीम में सम्मलित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours