हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। विश्व स्वास्थ्य दिवस 2021 के उपलक्ष में ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार ने हरिद्वार में केमिस्ट एसोसिएशन हरिद्वार के साथ मिलकर संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में किया। जिसमें युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन का शुभारंभ हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने किया। रक्तदान शिविर में 141 यूनिट रक्तदान हुआ, किसी कारणवश लगभग 52 लोग रक्तदान नहीं कर पाए, रक्तदान शिविर में कुंभ मेला पुलिस महानिदेशक संजय गुंज्याल ने शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, उन्होंने कहा कि रक्तदान के क्षेत्र में 10 साल से कार्यरत ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार सक्रिय रुप से कार्य कर रही है, जिससे अब तक 10,000 से ज्यादा लोगों की जिंदगी बचाई जा चुकी है, कोरोना के चलते ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता पूर्ण रूप से ना हो पाने के कारण मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए,  औषधि निरीक्षक के आग्रह पर वालंटियर्स हरिद्वार ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। वहीं दूसरी ओर ड्रग इंस्पेक्टर अनिता भारती ने कहा कि रक्तदान करने से किसी का भी जीवन बच सकता है, कम से कम हर एक व्यक्ति को रक्तदान करना होगा, तभी जाकर रक्त की कमी दूर हो पाएगी। उन्होंने लोगो से अपील की है कि कोरोना ने दुवारे से अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है, आप सावधानी बरतें ओर सुरक्षित रहें। केमिस्ट एसोसिएशन से अजय गर्ग, अमित गर्ग, अनिल अरोड़ा, विशाल अनेजा, संजीव चड्ढा, राजीव पराशर, सतिंदर सिंह, संजीव अरोड़ा, गगन कालरा, आदेश कुमार, हेमंत मेहता, अम्बर गोयल, रोबिन ग्रोवर, आशीष तिवारी, भारत अग्रवाल आदि का विशेष योगदान रहा। वहीं ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार से अनिल अरोड़ा, शेखर सतीजा, विशाल अनेजा, विक्रम गुलाटी, सर्वजीत सिंह,मनीष लखानी, चीकू कालरा,हन्नी कथूरिया, लक्ष्य नारंग, अंकित नेगी, तुषार गाबा, विशाल अरोड़ा, कामना तनेजा, मयंक छाबरा आदि का विशेष रूप से योगदान रहा। रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय हरिद्वार व एम्स ऋषिकेश की रक्तकोष की टीम ने रक्त एकत्रित किया। ब्लड वालंटियर्स हरिद्वार की टीम ने शिविर में आये हुए सभी रक्तदानियों का आभर प्रकट किया।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours