हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) हरिद्वार। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी सतर्क नजर आ रहे हैं। अध्यक्ष अमरीश गर्ग और अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने नगर पालिका के कर्मचारियों और नगर वासियों को माक्स सैनिटाइजर वितरित किए साथ ही कोरोना संक्रमण के प्रति उन्हें जागरूक भी किया। वहीं खुद की सुरक्षा के साथ-साथ नगर की साफ सफाई के भी निर्देश कर्मचारियों को दिए गए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी मोहम्मद गौहर हयात ने कहा हमारा पूरा अमला इस महामारी से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा इस महामारी से डरने और घबराने की जरूरत नहीं है। बल्कि डटकर मुकाबला करने की है। उन्होंने कहा कि इस महामारी से तभी निजात मिल सकती है जब सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग माक्स व कोविड-19 के नियमों का विशेष तौर से ध्यान रखेंगे। उन्होंने नगर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि सभी नगर वासी सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड-19 नियमों का पालन करें ताकि इस महामारी से निजात मिल सके। वही नगर पालिका अध्यक्ष अमरीश गर्ग ने कहा एक बार फिर कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। जिस पर हम सभी को जीत हासिल करनी है उन्होंने कहा कि इस पर हम जीत तभी हासिल कर सकते हैं। जब कोविड-19 के नियमों का पालन होगा। इस मौके पर समस्त सभासद व कर्मचारियों का पूर्ण योगदान रहा।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours