हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) हरिद्वार। उत्तराखंड में एक बार फिर कोविड-19 अपने पैर पसार रहा है उधर हरिद्वार में महाकुंभ की शुरुआत भी जोरों पर है जिसको शांतिपूर्ण संपन्न कराना पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती मानी जा रही है क्योंकि महाकुंभ के अंदर लगभग चालीस, पचास लाख श्रद्धालुओं का आना तय माना जा रहा है। जिसको देखते हुए हरिद्वार पुलिस प्रशासन पूरा अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। उसी क्रम में आज लक्सर  खानपुर के बॉर्डर पर पहुंचे एसपी देहात प्रमेंद्र डोभाल ने बॉर्डर का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया एक अप्रैल से हरिद्वार में कुंभ मेले की शुरुआत हो चुकी है। महाकुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड के सभी बॉर्डर्स पर भारी पुलिस बल तैनात है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं से खानपुर बॉर्डर पर उनकी कोविड-19 की नेगेटिव रिपोर्ट चेक की जा रही है। जिन श्रद्धालुओं के पास कोविड-19 की रिपोर्ट है केवल उन्हीं को हरिद्वार कुंभ मेले में जाने दीया जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours