हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। हरिद्वार में जगह जगह कोरोना जांच केंद्र को मिल रहे है ओर बॉर्डर के अलावा सड़कों व विभिन्न घाटों पर भी जांच केंद्र चल रहे है, किसी भी राज्य से आने वाले श्रद्धालुओं की आरटीपीसीआर जांच की जा रही हैं जिससे की उत्तराखंड हरिद्वार महाकुंभ में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोका जा सकें। आपको बता दें कि लगातार संक्रमण तेजी से फैल रहा है किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसी लिए सरकार कड़े कदम उठाए जा रहे है, और जगह-जगह चाहे वो कोई घाट या किसी स्थल पर रैंडम जांच केंद्रो द्वारा आर टी पी सी आर जांच की जा रही है मनु विज स्पाइस हैल्थ ऑर्गनाइजेशन ने बताया कि लगातार जांच बढ़ाने का कार्य कर रहे है और जांच करने में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं कि जा रही है ओर किसी भी व्यक्ति की कोराना रिपोर्ट अगर 72 घंटे पुरानी है तो उसकी तुरन्त आर टी पी सी आर जांच की जा रही है कोरोना मरीज भी लगातार जांच के दौरान मिल रहे है जिनको तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours