हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर खानपुर थाना क्षेत्र के चंद्रपुरी गांव के जंगल में बीती 31 मार्च को 19 वर्षीय युवती का शव मिला था जिस पर हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे और शव का पंचनामा भर शव को पीएम के लिए भिजवाया गया था। पुलिस तभी से अज्ञात आरोपी हत्यारे के खिलाफ 302 आईपीसी एक्ट मे मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी थी। वही आज खानपुर थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खानपुर थाने में पहुंचे हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस ने प्रेस वार्ता कर घटना का खुलासा करते हुए बताया कि युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या उसकी करने वाला आरोपी हरेंद्र रिश्तेदारी में उसका भाई ही लगता है और चंद्रपुरी गांव का ही निवासी है। उन्होंने बताया उसी दिन हरेंद्र भी खेत में चारा लेने गया था और मृतक युवती ने अपना चारा उठवाने के लिए उससे मदद मांगी थी उसी वक्त आरोपी हरेंद्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपनी पहचान छुपाने के लिए उसकी हत्या कर दी थी। उन्होंने बताया आरोपी हत्यारा ने होली के त्यौहार पर नशे में होने के कारण घटना को अंजाम दिया है उन्होंने बताया आरोपी हत्यारे को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में सीओ विवेक कुमार लक्सर, अभिनव शर्मा थानाध्यक्ष खानपुर, आशीष शर्मा प्रभारी चौकी गोवर्धनपुर, उपनिरीक्षक रुकम सिंह नेगी, उप निरीक्षक आशीष नेगी, उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह, महिला उप निरीक्षक कल्पना शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत जोहर सिंह, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत गजे सिंह, कांस्टेबल राजीव कुमार, कांस्टेबल संजय पवार, कांस्टेबल धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र भंडारी, महिला कांस्टेबल रितु, कांस्टेबल चालक कुलदीप, सीआईयू रुड़की की टीम से उप निरीक्षक जहांगीर अली प्रभारी सीआईयू रुड़की, हेड कांस्टेबल एहसान अली, कॉन्स्टेबल जाकिर हुसैन, कॉन्स्टेबल अशोक, कॉन्स्टेबल कपिल, कॉन्स्टेबल महिपाल, कांस्टेबल नितिन, कॉन्स्टेबल सुरेश रमोला, कांस्टेबल रविंद्र खत्री आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours