हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। हरिद्वार के भीमगोडा क्षेत्र के पहाड़ों में आग लगने से क्षेत्र में चारो तरह गर्मी और धुंआ बढ़ गया, कुछ ही देर में आग इतनी बढ़ गयी कि क्षेत्र में अचानक गर्मी बढ़ गयी, हालांकि आग लगने की सूचना विभाग को देने की जगह लोग फ़ोटो खींचने ओर वीडियो बनाने में व्यस्त रहें। तभी क्षेत्र के एक युवा सामाजिक कार्यकर्ता आदित्य गुप्ता और उनकी टीम ने DFO हरिद्वार को फोन पर इसकी सूचना दी जिसके बाद विभाग द्वारा तत्काल घटनास्थल पर टीम भेजी गई, बताया कि विभागीय सलाह पर अग्निशमन को भी 112 की मदद से सूचना दे दी गयी थी। खबर लिखे जाने तक कोई भी विभागीय अधिकारी या कर्मचारी मौके पर नही आया था और आग बढ़ती जा रही थी। आदित्य गुप्ता के अनुसार सड़क पर लगी भीड़ को देखकर वह रुक गए। जिनमे से कुछ लोग फ़ोटो ओर वीडियो बना रहे थर, पूछने पर पता चला कि किसी ने भी घटना की सूचना किसी भी विभाग को नही दी है जिसके बाद तस्तकल जिले के DFO नीरज वर्मा को इस घटना की सूचना दी गयी जिसके बाद उन्होंने तुरसन्त टीम को रवाना किया, साथ ही अन्य अधिकारियों से बात करने पर उनकी सलाह के अनुसार उन्होंने 112 की मदद से अग्निशमन विभाग को भी इसकी सूचना दी। बताया कि अग्निशमन के आपातकालीन नम्बर 101 पर फोन न लगने के कारण 112 पर इसकी सूचना दी गयी थी। कुछ देर इंतज़ार करने के बाद वह अपने घर की ओर लौट गए।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours