हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि लक्सर कोतवाली की सुल्तानपुर चौकी मे बीती 31 मार्च को मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी इसरार पुत्र रशीद अहमद ने अपनी दुकान जोकि कुन्हारी बस अड्डे के पास स्थित है। उसमें चोरी होने की तहरीर अज्ञात चोरों के खिलाफ सुल्तानपुर चौकी में दर्ज कराई थी। जिस पर सुल्तानपुर चौकी पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई करते हुए मोहम्मदपुर कुन्हारी गांव से दो शातिर चोर अरशद मलिक पुत्र गुलजार व आमिर पुत्र रियासत निवासी मोहम्मदपुर कुन्हारी को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का आधार कार्ड और एक हथोड़ा भी पुलिस ने बरामद किया हैं। वही लक्सर कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया है। पुलिस टीम मे, सुल्तानपुर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र राठी, कांस्टेबल दिनेश, कांस्टेबल शहजाद, कांस्टेबल अब्बल सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours