हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(फिरोज अहमद) लक्सर। रमजान उल मुबारक पार्क के महीने में समाजसेवी राशिद अली ने मजले रोजे पर कब्रिस्तान में पौधारोपण कर अल्लाह ताला से देश में अमन चैन की दुआओं के साथ साथ जो कब्रिस्तान में छोटे, बड़े, भाई बहन बुजुर्ग दफन है। उनकी मगफिरत के लिए दुआएं की। हरिद्वार की लक्सर तहसील के बसेड़ी खादर गांव निवासी समाजसेवी राशिद अली ने गांव के कब्रिस्तान में अपनी मरहूम मां शहनाज बानो की कब्र पर मंगलवार को पौधा रोपण कर कब्रस्तान मे दफन सभी के लिए अल्लाह ताला से दुआएं मांगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते सुना जा रहा है कि देश के अंदर ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। और इस समय कोरोना संक्रमित मरीज के लिए ऑक्सीजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पौधारोपण करने से ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन तैयार हो सकेगी। इसलिए पौधारोपण भी बहुत जरूरी है। क्योंकि वृक्ष के बिना ऑक्सीजन नहीं मिलती जिसके बिना जीवन संभव नहीं है। वहीं उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन विशेष तौर से करें ताकि कोरोना संक्रमण का खात्मा किया जा सके।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours