हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हनुमान कुटिया बहादरपुर जट में भारत सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन का प्रयोग करते हुए सुंदरकांड का पाठ और हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। हवन, यज्ञ कर हनुमान भक्तों ने विश्व शांति की कामना की साथ ही साथ विश्व से करोना जैसी महामारी से मुक्ति के लिए भी हनुमान जी से प्रार्थना की। सभी लोगों ने प्रार्थना की कि विश्व से कोरोना जैसी महामारी से मुक्ति मिले और विश्व में शांति स्थापित हो। जो लोग कोरोना से ग्रसित हैं ईश्वर उन्हें जल्दी स्वस्थ करें।   हवन यज्ञ करने वालों ने स्वामी नित्यानंद महाराज, सतवीर चौधरी, जसवीर चौधरी, धर्मेंद्र सिंह चौहान, चीनू चौधरी, रेनू चौधरी, वीरा चौधरी, जिवेंद्र तोमर, चंद्रशेखर यादव, चंद किरण सिंह, सोहनवीर पाल, धर्मेंद्र कैंचु, इंस्पेक्टर राजेश वर्मा, रजनीश पंडित, सतीश शास्त्री, रजनीश चौधरी, पाली पाल आदि  ग्राम वासी उपस्थित रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours