हरिद्वार की गूंज (24*7)

(हिमांशु सरीन) हरिद्वार। बीती रात शुक्रवार को चली अचानक तेज हवाओं से लोगों का काफी नुकसान हुआ है किसी का खुले में रखा सामान तो किसी की टीनशेड उड़कर सड़कों पर आ गयी। हवाएं इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे फ्लेक्स ओर बोर्ड भी सड़कों पर इधर उधर उड़ने लगें साथ ही कुछ बोर्ड तो मुड़ भी गए। गौरतलब है कि ऐसी भीषण हवाओं में किसी की जान पर बात नही आई। हालांकि एक दो जगह से मिली सूचना के अनुसार फ्लेक्स उड़कर सीधे दो वाहनों के ऊपर जाकर गिरे ओर वाहन भी गिरा दिए। भूपतवाला निवासी दीपक बोहरा के अनुसार हवाओं के रुख ओर गति में हुए अचानक परिवर्तन से लोग सहम गए है। झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों ने तत्काल रस्सी आदि बांधकर अपनी छत बचाई। ऐसे में उड़ने वाले कूड़े ओर मिट्टी से दोपहिया वाहन चालकों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ा सड़क और खुले में चलने वाले प्रत्येक व्यक्ति की रफ्तार मानों रुक सी गयी। हालांकि कुछ देर बाद हवाएं शहत हो गयी जिसके बाद सब कुछ पहले की तरह सामान्य हो गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours