हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। कोरोना की दूसरी लहर के संक्रमण के दृष्टिगत टिहरी एसएसपी तृप्ति भट्ट के दिशा निर्देश में कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने कीर्तिनगर व्यापार मंडल के संग बाजार में जागरूकता अभियान चलाया। इसके लिये स्थानीय पुलिस ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ कोरोना काल मे व्यवस्था बनाने के लिये आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बाज़ार मे सभी व्यापारियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, सेनिटाइजर का प्रयोग करने, दुकानों पर ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन करवाने हेतु दुकान के आगे गोले बनाने, तथा राज्य सरकार द्वारा जारी की गई गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। कीर्तिनगर कोतवाल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गैर जरूरी वस्तुओं से संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर 2बजे तक ही खोले जा सकेंगे। जबकि आवश्यक वस्तुओं से संबंधित दुकानें 7 बजे सायं तक खुल सकेंगी। इसके अलावा पुलिस ने रात्रि कर्फ्यू सायं 7 बजे से सुबह 5 बजे तक के दौरान अनावश्यक रूप से निकलने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही करने के बारे में भी सूचना जारी की। इस अवसर पर व्यापार संघ कीर्तिनगर के व्यापार मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश बधानी, सचिव प्रताप पंवार, उपाध्यक्ष माधो सिंह रावत, व्यापार मंडल के कानूनी सलाहकार चंद्रभानु तिवारी, प्रकाश जोशी के अतिरिक्त पुलिस की टीम से एस.एस.आई बलदेव सिंह कंडियाल, एस.आई इन्द्र सिंह गढ़िया, कांस्टेबल नरेश राजवंशी, विनोद, चालक दिनेश बिष्ट उपस्थित रहें।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours