हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कोविड-19 महामारी ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। प्रदेश सहित हरिद्वार जिलेे में भी बड़ी संख्या में कोविड-19 के मरीज मिलना जारी है। मौतों के आंकड़ों में भी आए दिन बड़ी मात्रा में इजाफा हो रहा है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने रात्रि 28 अप्रैल से 3 मई तक कर्फ्यू लगा दिया है। कर्फ्यू के दौरान जिले में अति आवश्यक सेवाएं जारी रहने के आदेश भी है । जैसे फल, सब्जी, डेयरी, बेकरी, मीट मछली, राशन, सस्ते गल्ले की दुकाने 4 बजे तक खुलेगी। वही पेट्रोल पंप, गैस आपूर्ति और दवा की दुकानें भी खुली रहेगी।
साथ ही आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों के आवागमन और फैक्ट्रियों के संचालन पर भी कोई रोक नहीं है। कर्फ्यू में यह जारी सेवाएं इसलिए दी गई हैं कि लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े। वह तुरंत बाजार में जाकर खाने-पीने की सामग्री और स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं तुरंत ले सके। लेकिन इसके विपरीत इस छूट का नाजायज फायदा भी उठाया जा रहा है। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की बात की जाए तो यहां बिना किसी कार्य के लोग अपने घरों से निकलकर बाजारों में घूमते हुए दिखाई दिए। तो वही गली मोहल्लों में भी झुंड लगाकर लोग बाग गपशप मारते देखे गए। न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, और ना ही अधिकतर मुंह पर मास्क लगे देखे गए।
जो कोविड-19 की बेकाबू होती दूसरी लहर को ओर घातक बना सकता है। प्रशासन को इस ओर गंभीर होने की जरूरत है और जो लोग बिना किसी आवश्यक कार्य के कर्फ्यू में निकले, और जो कोविड-19 की गाइडलाइनों का उल्लंघन करता पाया जाए उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। जिससे प्रशासन द्वारा लगाए गए कर्फ्यू का फायदा पहुंचकर कोविड-19 के बढ़ते मरीजों की संख्या को रोका जा सके। वही रेलवे चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान भी चलता हुआ देखा गया। चेकिंग अभियान में वाहनों पर सवार व्यक्तियों से पूछताछ की गई। और जो बिना किसी आवश्यक कार्य से वाहनों पर घूमता पाया गया, उसको कर्फ्यू पालन करने की सख्त हिदायत भी दी गई। वही रेलवे चौकी इंचार्ज खेमेन्द्र गंगवार का कहना है कि जो भी व्यक्ति कर्फ्यू के दौरान बिना किसी आवश्यक कार्य के घूमता पाया जाता है।
उसके विरुद्ध पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा कि रेलवे चौकी क्षेत्र के गली मोहल्लों में गश्ती बढ़ाई जाएगी। और जो भी व्यक्ति कोविड-19 की गाइडलाइनों का उल्लंघन करता पाया गया, उसको बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी कोविड-19 की गाइडलाइनो का पालन किया जाए, जिससे कोविड-19 के संक्रमण की चैन तोड़ी जा सके। उन्होंने कहा कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकले सामाजिक दूरी बनाए रखें, बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं, और लगातार सैनिटाइजर का इस्तेमाल भी करें। उन्होंने कहा पुलिस प्रशासन जनहित मे सदैव दिन रात तैयार है। और जो भी समस्या कर्फ्यू की अवधि में उत्पन्न हो, उसकी तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। जिसका तुरंत समाधान निकाला जाएगा।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours