हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। इस समय देश के हालात बद से बदतर हो गए हैं, कोरोना महामारी ने एक ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया है जहां देखो, वहां मौत की खबर ओर देश भर में रुने की चिक्के गूंज रही है। तो सरकार, प्रशासन के साथ-साथ खाकी के जवान भी लोगो की मदद के लिए पीछे नही हट रहे है। आपने एक कहावत तो सुनी होगी जान है तो जाहान है। इस को देखते हुए हर कोई व्यक्ति बस भगवान से बस एक ही दुआ मांग रहा है।
इस बीमारी को जल्द से जल्द खत्म कर दें। जी हां हम बात कर रहें है, उत्तराखंड मित्र पुलिस के जवान विनीत लांम्बा की जो खाकी के पीछे छिपे एक ऐसे शख्सियत की जिन्होंने लोगो की मदद के लिए फेसबुक के माध्यम से कई बार पोस्ट डाल चूंके है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है जिसको भी किसी भी तरह की जरूरत हो वह मुझे फेसबुक व मेरे मोबाइल नंबर पर संर्पक कर सकता है मैं उनकी सेवा सदैव तत्पर हूं। हम जिस खाकी के पीछे छिपे जवान की बात कर रहे है वो हरिद्वार धर्मनगरी में तैनात है।
ऐसे पुलिसकर्मियों को दिल से सल्यूट है जो अपनी जान की परवाह किए बिना लोगो की मदद करने के लिए आगे आ रहे है। कहते है डॉक्टर भगवान का रूप होते है, पर सच तो ये है की जो लोगो की मदद करते है वो भी भगवान का रूप होते है। खाकी के पीछे छुपा यह शख्सियत उत्तराखंड मित्र पुलिस का जवान है और हाली में कांस्टेबल विनीत लांम्बा के नाम से हरिद्वार में तैनात है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours