हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अमित नेगी) श्रीनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कु०पी० रेणुका देवी द्वारा महिला थाना श्रीनगर व कोतवाली श्रीनगर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। जिसमें एसएसपी द्वारा कोविड-19 का पालन करने व आमजनमानस में इसका व्यापक प्रचार प्रसार करने हेतु थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया। तत्पश्चात महोदया द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत बाजार क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स, व्यवस्थाओ का जायजा लिया कि बाजारों में कोविड गाइडलाइन का प्रयोग हो रहा है या नही साथ ही पौड़ी चुँगी बैरियर व श्रीकोट चौकी बैरियर का दौरा कर कोविड-19 ड्यूटी में नियुक्त कर्मचारियो को निर्देशित किया गया कि, आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाये तथा यह सुनिश्चित किया जाये कि वाहनों में बैठी सवारियों से सामाजिक दूरी का पालन करवाये जाने तथा वर्तमान समय में निर्धारित क्षमता से आधी सवारियों के अनुरूप बैठी हों। सभी पुलिस कार्मिकों को अपनी स्वयं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए अपने कर्तव्यों का अच्छे से निर्वहन करें तथा फील्ड में नियुक्त हर कर्मी ड्यूटी पर जाते समय मास्क, सेनिटाइजर, फेस शील्ड गलब्ज का प्रयोग करने, ड्यूटी के दौरान संक्रमण ग्रस्त क्षेत्रों में अनिवार्य रूप से फेस शील्ड एवं पीपीई किट के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद रहनें हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours