हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने कोविड-19 के उल्लंघन में दो दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। वही लक्सर कोतवाली में तैनात एसएसआई नितेश शर्मा ने बताया जिलाधिकारी के आदेश अनुसार करोना वायरस संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाए गए कर्फ्यू के मद्देनजर क्षेत्र में देख रेख की चेकिंग की गई तो चेकिंग के दौरान मित्तल एंपोरियम के मालिक योगेश मित्तल द्वारा दुकान का शटर खोलकर ग्राहकों को कपड़ो की बिक्री की जा रही थी। उन्होंने बताया दूसरी ओर बीती 28 अप्रैल को कर्फ्यू के दौरान रविंद्रा एंपोरियम अग्रवाल  स्वीट्स के पास मेन बाजार लक्सर द्वारा अपनी दुकान का शटर खोल ग्राहकों को दुकान में घुसा कर सामान बेचने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई जिस पर तुरंत संज्ञान लिया गया और जांच की गई,जांच सही पाई गई। उन्होंने बताया दोनों अभियुक्त गणों के विरुद्ध कोविड-19 के उल्लंघन में अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours