हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(इमरान देशभक्त) रुड़की। नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र के सभी चालीस वार्डों में सैनिटाइजर कराने के लिए झबरेड़ा नगर पंचायत से मंगाई गई सैनिटाइजर मशीन को मेयर गौरव गोयल द्वारा रवाना किया गया। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि झबरेडा पंचायत से मंगाई गई सैनिटाइजर की मशीन रुड़की नगर निगम के सभी वार्डों, गली-मोहल्लों में जाकर सैनिटाइजर का छिड़काव करेगी, जिससे कोरोना महामारी में इस के छिड़काव से लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने नगरवासियों से जागरूक होकर सावधानी बरतने की भी अपील की। नगर विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कोरोनावायरस का असर अब हवा में पहुंच चुका है जब हम सांस ले रहे हैं तो इस वायरस का संक्रमण सांस के माध्यम से शरीर में पहुंच रहा है, जिससे कोरोना बढ़ रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष मानवेंद्र चौधरी ने कहा कि इस महामारी में बचाव का उपाय सतर्कता है।मास्क तथा सैनिटाइजर का प्रयोग लगातार किया जाना चाहिए तथा एक दूसरे का सहयोग कर इस बीमारी से लड़ने का संकल्प भी लेना चाहिए। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने कहा कि मंगाई गई इस मशीन का ट्रायल लिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा शीघ्र ही इस प्रकार की मशीन उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर पार्षद वीरेंद्र गुप्ता, पार्षद प्रतिनिधि हरीश शर्मा, सफाई निरीक्षक मृदुल कुमार, अमित कुमार, अब्दुल कय्यूम, अनूप शर्मा, सार्थक गोयल, आलोक सैनी, अवधेश शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours