हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
विचार कुम्भ- यह दो दिवसीय कार्यक्रम देश और समाज हित के ज्वलंत एवं समसामयिक विषयों पर आधारित होगा।
बाल कुम्भ- इसमें विद्यालयी स्तर पर जूनियर व् सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कला चित्रण, मानस-मंथन, रामायण चौपाई लेखन और गायन प्रतियोगताओं का आयोजन किया जाएगा और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जायेगा।
कवि कुम्भ- रामनवमी की पूर्व संध्या पर गंगा घाट पर एक विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जायेगा जो पूर्णतया भगवान श्री राम को समर्पित होगा।
दीप कुम्भ- यह सुखद संयोग ही है कि श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या में बन रहे भव्य मन्दिर के शिलान्यास के उपरांत यह पहली रामनवमी है जो महाकुम्भ के समय पड़ रही है, इसलिए गंगा घाटों पर सवा लाख दीप जलाकर भगवान श्री राम को नमन करने का संकल्प लिया गया है।
इसी क्रम में महाकुंभ उत्सव में कुंभ मंथन के अंतर्गत कराए जाने वाले बाल कुंभ की प्रतियोगिताओं के संबंध में एक वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं एवं नई पीढ़ी के युवाओं को भविष्य निर्माण के लिए धर्म, संस्कृति और संस्कार से जोड़ने के लिए बाल कुंभ के माध्यम से कला चित्रण, मानस-मंथन, रामायण चौपाई लेखन और गायन प्रतियोगताओं का आयोजन को सफल बनाने की प्रगति के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई जिससे इस बाल कुंभ को यादगार उत्सव के तौर पर जाना जाए।
इस वेबिनार में बाल कुंभ आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागिता की जिसमें संयोजक मंडल से शिवानी विनायक गौड़ एवं अंजलि माहेश्वरी सहित बाल कुंभ आयोजन समिति के सदस्यों संदीप खन्ना, अनिल शर्मा, अमित, राकेश मालवीय, करन सिंह, उमा तनेजा, रागिनी गुप्ता, स्वाति मंगलम, दीपाली शर्मा, रंगोली अग्रवाल, प्रिया सिंह, राजकुमारी, कंचन प्रभा गौतम, सुनील चौहान, सदस्य डॉक्टर करुणा शर्मा, सीमा पटेल आदि ने भाग लिया। तथा मार्गदर्शक मंडल में से महावीर अग्रवाल, डॉ विनोद आर्य, डॉक्टर राजकुमार उपाध्याय, विवेक कांबोज, जगदीश पाहवा व अशु चौधरी से मार्गदर्शन मिला।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours