हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि ये महाकुम्भ पुरी तरह विफल साबित हुआ है, कुम्भ बस पुलीस, संत एवं नेताओ का हो कर रह गया व्यापारियों के लिए आख़िरी उम्मीद थी जो की टूट गई है, आने वाले यात्री भी एसओपी की सख़्ती के चलते नही आ रहे है, चौधरी ने कहा की सरकार के साथ-साथ हरिद्वार के व्यापारी नेता भी इसके लिए ज़िम्मेदार है, हम लोग पिछले साल से कुम्भ को ले कर आंदोलन कर रहे है और जनवरी में हम पर मुक़दमा दर्ज हुआ पर दूसरे व्यापार मंडलो के नेता सरकार के इशारों पर नाच रहे है, और नेताओ की चापलूसी करते रहे नजर आ रहे है किसी ने एक बार भी कुम्भ करने को लेकर व्यापारियों की कोई भी आवाज़ नही उठाई, चौधरी ने कहा की सरकार ने कुम्भ को कराने नही निपटाने की योजना बनाई है, लोक डाउन का टूटा हुआ व्यापारी बड़ी उम्मीद से कुम्भ की और देख रहा था पर सरकार के लिए आर्थिक रीढ़ का काम करने वाले व्यापारी की सुध नही ली गई है, चौधरी ने कहा की जिन राज्यों में चुनाव चल रहा है और हज़ारो, लाखों की संख्या में चुनावी रेलियां हो रही है वहाँ पर एसओपी क्यों लागु नहीं की जाती है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours