हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। महाकुंभ हरिद्वार में आज शिव वाटिकेश्वर मंदिर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा एवं शहर व्यापार मंडल की ओर से सेनिटाइजर, मास्क, धार्मिक पुस्तक एवं मीठा शरबत वितरित किया। वहीं सुभाष तनेजा ने बताया कि आज सोमवती अमावस्या का शाही स्नान पर्व है ओर श्रद्धालु हरिद्वार पहुच रहे उनको शरबत पीला कर ओर मास्क, सेनिटाइजर एवं धार्मिक पुस्तकें वितरित किए जा रहे है, ओर सभी से अपील भी की जा रही है कि मास्क लगाए ओर अपने हाथो को साबुन से बार-बार धोए एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करें, साथ ही साथ कोविड नियमों का पालन करे। इस मौके पर प्रवीन कुमार, रवि धिंगडा, विक्की तनेजा,विपिन कुमार, इशु अरोड़ा, सुभाष तनेजा, मोहन पाहवा, नरेन्द्र वर्मा ओर मनीष धमीजा आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours