हरिद्वार की गूंज (24*7)

(रजत चौहान) हरिद्वार। हरिद्वार महाकुंभ में पहली बार तम्बाकू मुक्त महाकुम्भ बनाने को लेकर बड़ा अभियान चलाया जा रहा है उत्तराखंड द्वारा आयोजित महाकुम्भ को तम्बाकू मुक्त महाकुंभ सफलता पूर्वक मनाया जा रहा है। इसके लिए दिसम्बर २०२० में ही तम्बाकू मुक्त कुम्भ आयोजन हेतु उत्तराखंड स्वाथ्य विभाग द्वारा निर्देश जारी किया गया था उसके लिए स्वाथ्य विभाग, एवं गैर सरकारी संस्था ने काफी तैयारियां की थी 26 मार्च 21 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित हरिद्वार जिला तम्बाकू नियंत्रण  जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में तम्बाकू मुक्त कुम्भ मानाने का निर्णय लिया गया था द यूनियन एवं बालाजी सेवा संसथान के सहयोग से पुरे कुम्भ मेला क्षेत्र में  एवं प्रवेश द्वार पर बैनर,पोस्टर, होर्डिंगस लगाए गये, इस कुम्भ की सफलता के लिए कुम्भ शुरू होने से पहले हरिद्वार जिला तम्बाकू सेल की मदद से सभी संबधित विभागों का प्रशिक्षण कार्यक्रम किये गए, कोटपा अधिनियम को  कड़ाई से पालन हेतु सभी थानों के अधिकारियों का स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर प्रशिक्षण डॉक्टर जे.एस.राणा (रीजनल डिप्टी डायरेक्टर, द यूनियन) के द्वारा दिया गया. आई.जी. कुम्भ महोदय के सहयोग से मेला में लगाए गए सभी पुलिसकर्मियों एवं अधिकारियो का वरचुअल प्रशिक्षण दिया गया ताकि कोई भी व्यक्ति कुम्भ के दौरान तम्बाकू उत्पाद का उपयोग न करें। बालाजी सेवा संसथान के आह्वान पर बहुत से स्वयंब सेवी संस्था/कॉलेज ने वॉलिंटियर्स प्रदान किये, कुल मिलकर लगभग 250 वालंटियर्स  तंबाकू फ्री कुम्भ का टी शर्ट एवं कैप लगा कर लोगो को जागरूक कर रहे है एवं पुलिस को मदद कर रहे है, बालाजी सेवा संस्थान के निदेशक श्री अवधेश कुमार ने बताया की इस कैंपेन शुरू करने से पहले कई धर्म गुरु एवं अखाड़े से संपर्क किया गया एवं सभी ने अपना नैतिक समर्थन दिया। मेला अधिकारी दीपक रावत ने तम्बाकू मुक्त महाकुम्भ का ऑडियो अवं वीडियो जारी किया जो की मीडिया सेंटर एवं माइक अनउसमेंट किया गया। जागरूकता के लिए रेडियो द्वारा  कार्यक्रम, सेल्फी स्टैंड, तम्बाकू मुक्त कुम्भ के लिए हस्ताक्षर अभियान आदि किया गया जिसमे हजारो लोग, साधु संत, पुलिस, युथ, हैल्थकर्मी, सोशल एक्टिविस्ट एवं  वालंटियर्स ने भाग लिया और इस केम्पेन में श्रद्धालु सेल्फी लेकर सोशल मीडिया में पोस्ट कर अन्य लोगो को भी जागरूक कर रहे है।कुम्भ क्षेत्र में कई लोगो को पुलिस द्वारा फाइन किया गया तथा उन्हें  बालाजी एवं यूनियन द्वारा तैयार किया गया स्पेशल मास्क जिसमे प्रिंटेड है " तम्बाकू मुक्त कुम्भ " एवं नो स्पिटिंग एंड नो स्मोकिंग " लगभग २० हजार मास्क वितरित किये गये देश में पहली बार हरिद्वार महाकुम्भ तम्बाकू मुक्त सफलता पूर्वक किया जा रहा है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours