हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। जनपद हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक सिटी के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेषण में चौकी औद्योगिक क्षेत्र कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रखा है। जिसमें देर शाम को रानीपुर कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर सलेमपुर हाईवे से पथरी पावर हाउस जाने वाले रास्ते पर एक i20 कार रजिस्ट्रेशन न0-UK08AK3690 की डिग्गी से 6 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। और अभियुक्त सत्यम पुत्र रत्नेश यादव निवासी साईं मंदिर वाली गली बहादराबाद को गिरफ्तार किया गया। जिसने पूछने पर बताया कि यह शराब में लॉकडाउन के दौरान बेचने के लिए ले जा रहा था पकड़े गए अभियुक्त से बरामदा माल में 144 पव्वे इंपीरियल ब्लू मार्का और 144 पव्वे रॉयल स्टैग मार्का है। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु०अ०सं०- 159/2021 धारा 60/72आब० अधि० बनाम सत्यम पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में वरिष्ठ उ०नि० विक्रम सिंह धामी, उ० नि० प्रवीन रावत चौकी प्रभारी औ० क्षेत्र, का० कुलदीप डिमरी, का० संतराम का० गंभीर तोमर मौजूद रहे। आपको बतादे कि जहां जनपद पुलिस कोरोना काल में मुस्तैदी से गंभीर होकर अपना फर्ज निभा रही है तो वही अवैध कार्यो पर शिकंजा कसकर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे भी पहुंचा रही है। अगर रानीपुर कोतवाली में तैनात वरिष्ठ उप निरीक्षक विक्रम सिंह धामी की बात की जाए तो वह एक कर्मठ, ईमानदार और अपने फर्ज के प्रति गंभीर पुलिस कर्मचारियों में से एक हैं। जो सदैव अपने फर्ज को ही अपना धर्म मानते हैं। और पूरी ईमानदारी निष्ठा के साथ समाज सेवा के लिए खड़े रहते हैं। फरियादियों की गंभीरता से समस्या सुनना और समस्याओं का समाधान करना उनके अच्छे व्यक्तित्व, और सरल स्वभाव का परिचय देता है। जहां भी उनकी तैनाती होती है उस क्षेत्र में अपराधी अपराध करने पहले कई बार विचार करने को मजबूर हो जाता है। यही कारण है कि उनकी तैनाती क्षेत्र में बहुत ही कम अपराधिक घटनाएं सामने आती हैं। और जो घटती हैं उनका जल्द से जल्द खुलासा किया जाता है और अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल की हवा भी खिलाई जाती है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours