हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरीद्वार। सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सेठी ने बताया कि कुंभ स्नान पर इतनी परेशानी की उम्मीद किसी को नही थी, सड़के खाली होने के बावजूद स्थानीय निवासियों को आवाश्यक सामग्री की पूर्ति करने अखबार, दूध, सब्जी, गैस विक्रेताओं के न पहुंचने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा जारी पासो को भी बैरियरों पर कोइ तवज्जो नही दी जा रही है। श्रद्धालुओ को हरिद्वार सीमा में घुसने पर पाबंदी लगाकर कई किलोमीटर पहले ही रोक दिया जा रहा है। ऋषिकेश से हरिद्वार ओर ज्वालापुर से हरिद्वार तक दोपहिया वाहनों को एंट्री तक नहीं दी जा रही है, पार्किंग खाली पड़ी है, बैरियरों पर ऐसी व्यवस्था बनाई गई है जिससे स्थानीय निवासियों को इमरजेंसी कार्यो के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। श्रद्धालुओ के आवागमन पर रोकटोक की वजह से व्यपारियो की उम्मीदों पर पानी फिर गया। उधार लेकर माल डालने वाले व्यापारी कर्जे को लेकर चिंतित है, जिस प्रकार से स्नान पर प्रतिबंध लगाकर जनता को परेशानी झेलनी पड़ी ऐसी उम्मीद किसी को नही थी इससे बेहतर हरिद्वार को लोकडॉन कर देना चाहिए था।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours