हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज महाकुंभ हरिद्वार में तीसरे शाही स्नान के दौरान वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र के पदाधिकारियों व सदस्यों ने समाज सेवा कार्यो को आगे बढ़ाते हुए कुंभ मेले शाही स्नान में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं श्रद्धालुओं को पानी की बोतलें वितरित की। संगठन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। संगठन के सेवा कार्यो को आगे बढाते हुए। कुंभ मेले के शाही स्नान पर कड़ी धूप में डयूटी कर रहे पुलिसकर्मियों व स्नान के लिए आए श्रद्धालुओं को संगठन के संरक्षक संदीप गोयल के सहयोग से पानी की बोतलें वितरित की गयी। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला विश्व का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन है। मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारी पैमाने पर पुलिस बल तैनात किया है। ओर कड़ी धूप में चैराहों पर डयूटी करते है सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओ के मार्गदर्शन करने में जुटे पुलिसकर्मियों की सेवा करना सबका दायित्व है। संदीप गोयल व डा.अजय अग्रवाल ने कहा कि कुंभ मेला आस्था का सबसे बड़ा महापर्व है। कुंभ मेले को सकुशल संपन्न कराने में सामाजिक संगठन भी अपनी सेवाएं प्रदान करते हैं। दिन रात पुलिस कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है। ऐसे में सभी को पुलिस का सहयोग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र की ओर से हरकी पैड़ी, पुल जटवाड़ा, आर्य नगर, प्रेमनगर पुल, चंद्राचार्य चौक, पुराना रानीपुर मोड़ पर तैनात पुलिसकर्मियों व राहगीरों को पानी की बोतलें वितरित की। पानी की बोतलें वितरित करने में विनीत अग्रवाल, महावीर मित्तल, जयभगवान गुप्ता आदि शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours