हरिद्वार की गूंज (24*7)

(गगन शर्मा) हरिद्वार। संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में ग्राम एकड़ कला में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, रविदास जी के अलावा भारत माता आदि की झांकियां प्रदर्शित की गई। शोभा यात्रा का आयोजन ग्राम एकड़ कला डॉ भीमराव अंबेडकर आयोजन समिति के द्वारा किया गया। आयोजन समिति के लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा धर्मेंद्र सिंह चौहान ने शोभायात्रा में पहुंचकर सभी लोगों को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जन्म दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि डॉ भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान का निर्माण कर हम सबको समान अधिकार प्रदान किए हैं। बाबा साहब ने कहा था कि जब तक हम शिक्षित नहीं होंगे तब तक हम अपने अधिकारों के बारे में नहीं जान सकेंगे। उन्होंने सभी वर्ग की समानता के लिए संघर्ष किया। हमें उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस अवसर पर श्रवण कुमार, सुशील कुमार, राम जी ज्वेलर्स से अरविंद कुमार प्रधान, चंद्रकिरण सिंह, महावीर सिंह, पूर्ण सिंह राणा, बबलु राणा, सेवाराम, सौरभ शर्मा समेत कई जाति के लोगो ने शोभायात्रा का बड़े जोर शोर से स्वागत किया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours