हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
हरिद्वार में चल रहे कुंभ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा कुंभोत्सव का आयोजन किया गया है, जिसके अंतर्गत 11 से 15 अप्रैल तक शाही स्नान में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न प्रकार की सेवा के कार्य किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए भी एबीवीपी सतर्क रहा और आम जनता में 11अप्रैल से लेकर अब तक 21 हजार से ज्यादा मास्क वितरित किए व सैनिटाइजेशन किया। कार्यकर्ताओं द्वारा वितरित किए जा रहे जल एवं भोजन से आम जनता को एवं देश भर से पहुंच रहे श्रद्धालुओं को काफी राहत का अनुभव हो रहा है। नगर उपाध्यक्ष डॉ अमित अग्रवाल एवम जिला संयोजक राहुल चौधरी ने कहा एबीवीपी समाज के बीच रहकर कार्य करना जानता है। सेवा कुंभ उसका एक बहुत बड़ा उदाहरण है। और आने वाले समय में भी विद्यार्थी परिषद अनेकों प्रकार के सेवा कार्य करता रहेगा। उन्होंने कहा सेवा परमो धर्मा का भाव सिद्ध करना अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को अच्छे से आता है। मौके पर प्रदेश मंत्री काजल थापा, जिला संयोजक राहुल चौधरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पुलकित राजा, नगर मंत्री अमन कुशवाहा, नगर सह मंत्री आदर्श, साक्षी, पवनेश, अंकित व अंकुर आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours