हरिद्वार की गूंज (24*7)
(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था के चेयरमैन राकेश बंसल ओर उनकी समस्त टीम ने लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया। लोगो के मन में भय कि स्थिति बनी हुई थी लेकिन ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था की टीम ने लोगो को वैक्सीन से होने वाले फायदे से अवगत कराया। जिससे कि कोविड-19 संक्रमण से होने वाली परेशानी से छुटकारा मिल सके, ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था की बात सुनकर बहुत लोगो ने वैक्सीन लगवाई जिससे सभी लोग स्वस्थ ओर अच्छा महसूस कर रहे है। ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था के चेयरमैन राकेश बंसल ने बताया कि बहुत से लोग वैक्सीन को लेकर असमंजस में थे हमारी संस्था ने लोगों को वैक्सीन से होने वाले फायदे के बारे में बताया ओर वैक्सीन लगवाने के लिए लोगो को जागरूक किया। जिससे लोगो ने बढ़-चढ़ कर वैक्सीन लगवाई। इस कार्य में अतुल सिंह राणा, शिवानी सैनी, नेहा, मीनाक्षी व श्यामेंद बंसल आदि ग्रामीण स्वास्थ्य संस्था के लोग शामिल रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours