हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज 14 अप्रैल को पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा मीडिया में प्रसारित खबर का संज्ञान लिया गया, जिसमें हरिद्वार कुम्भ मेला स्नान के दौरान हर की पैड़ी में कथित रूप से उद्योगपति गुप्ता बधुओं द्वारा हंगामा करने व कुम्भ मेला से संबंधित पुलिस व्यवस्थाओं का अनुपालन न किया जाना प्रसारित किया जा रहा है, उक्त के सम्बंध में डी०आई०जी० गढवाल द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को उक्त प्रकरण की जांच एस०पी०सिटी से कराकर 7 दिवस में आख्या उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। आपको बताते चले कि कुम्भ मेले मे सहारनपुर के प्रसिद्ध उद्योगपति गुप्ता ब्रदर्स मेले के दौरान आये थे, जिनके साथ गाडियो का काफिला आया था, जिस कारण व्यवस्थाएं बिगड़ गयी थी, इस खबर को टी०वी० चैनलो सहित कई पोर्टल के साथ-साथ राष्ट्रीय हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र हरिद्वार की गूंज के पोर्टल पर भी प्रमुखता से प्रसारित किया था, और जिसमे हरिद्वार विकास समिति के अध्यक्ष रवि बाबू शर्मा ने भी कड़े शब्दों में निंदा की थी, जिस पर डी०आई०जी० गढवाल पुलिस द्वारा संज्ञान लिया गया।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours