हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(रजत चौहान) हरिद्वार। कुंभ नगरी हरिद्वार कुंभ महापर्व के दूसरे शाही स्नान के लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है। कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कुंभ के आपसी समन्वय से कुंभ नगरी पूरी तरह सज धज कर तैयार है। कुंभ नगरी में चारों ओर भजनों कथाओं की मधुर ध्वनि और सुर सुनाई दे रहे हैं। पूरी कुंभ नगरी इस समय भक्तिमय हो गई है। आप जिस और जाइए आपको कुंभ की रौनक नजर आएगी। अभी एक महीना पहले जहां कुंभ नगरी का बैरागी कैंप सुना पड़ा था, आज वही बैरागी कैंप वैरागी संत महात्माओं के सुंदर-सुंदर पंडालों से घिरा हुआ है। यह पंडाल अत्यंत सुंदर है जो आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं जिन्हें देखने के लिए स्थानीय जनता के अलावा बाहर से श्रद्धालु तीर्थ नगरी हरिद्वार पहुंच रहे हैं और इन पंडालों में पूरे ही कथाओं और भजनों के सुर भक्ति में वातावरण बना रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने 10 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली और उनके एजेंडे में प्रमुख रूप से कुंभ मेला हरिद्वार को सफल दिव्य सुंदर भव्य सुरक्षित स्वस्थ बनाना था। उन्होंने शपथ लेते ही अगले दिन हरिद्वार में महाशिवरात्रि के शाही स्नान के दिन संतों का आशीर्वाद हर की पैड़ी पर आकर स्वयं लिया और संतों पर पुष्प वर्षा की और राज्य सरकार द्वारा हेलीकॉप्टर से शाही स्नान में शामिल होने वाले अखाड़ों के संत महात्माओं के ऊपर पुष्प वर्षा करने का आदेश दिया जिसका कुंभ मेला प्रशासन ने पूर्ण पालन किया जिलाधिकारी श्री दीपक रावत और कुंभ मेला पुलिस महानिरीक्षक संजय गुंज्याल की कड़ी मेहनत और तपस्या का ही नतीजा है की कुंभ मेला पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम के कारण आज हरिद्वार तीर्थ नगरी दूसरे शाही स्नान के लिए पूरी तरह तैयार है संत भी अब कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की तैयारियों से संतुष्ट हैं कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन लगातार संतों के सानिध्य और आशीर्वाद और उनके सुझाव पर कुंभ मेले की व्यवस्थाओं में लगा है जब पिछले साल मार्च के महीने में कोरोना का प्रभाव तेजी से फैल रहा था तब लोगों को आशंका थी कि कुंभ होगा या नहीं परंतु इस संकट काल में अपनी जान जोखिम में डालकर कुंभ मेला प्रशासन और कुंभ पुलिस प्रशासन कुंभ की व्यवस्थाएं को बनाने के लिए रणनीति बनाते रहे और आज उस रणनीति का परिणाम है की हरिद्वार स्वस्थ स्वस्थ सुंदर कुंभ के लिए पूरी तरह तैयार है जगह-जगह कोविड-19 जांच के लिए स्वास्थ विभाग की टीमें तैनात हैं हरिद्वार दुल्हन की तरह सजाया है चमचमाती सड़कें और हर की पैड़ी और आसपास के इलाकों में सुंदर सुंदर भारतीय संस्कृति का प्रचार-प्रसार करती हुई पेंटिंग श्रद्धालुओं को अपनी ओर निभा रही हैं और उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान भी प्रदान करेंगे कोरोना काल मे राज्य सरकार कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस कुंभ प्रशासन के सामने एक बड़ी चुनौती थी जिस चुनौती का सामना बड़ी ही निर्भीकता के साथ कुंभ मेला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने किया राज्य के मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत के कुशल नेतृत्व में अब कुंभ नगरी कुंभ के तीन शाही स्नान के लिए पूर्ण रूप से तैयार है दशनामी सन्यासी अखाड़ों की छावनी या हो या अखाड़े या उदासीन संप्रदाय या निर्मल संप्रदाय के अखाड़ेे हो छावनी श्रद्धा और भक्ति के रंग मेंं रंगे हुए हैं चारों ओर भजनों और कथाओं की सरिता बह रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours