हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर के सुल्तानपुर टीकमपुर में जेपी कान्वेंट पब्लिक स्कूल के प्रांगण में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में एक कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फूले का 194 वां जन्म दिवस दीप प्रज्वलित कर बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम का बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वही प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फूले के जन्मदिवस पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ज्योति राव फूले हमारे आदर्श रहे बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक काशीराम उन्हें गुरु मानते थे उन्होंने कहा कि बाबा साहब भी उन्हें गुरु मानते थे और हम भी उन्हीं के ही अनुयाई हैं वहीं उन्होंने कहा कि ज्योतिराव फूले लगातार दलितों और बेसहारा लोगों के लिए संघर्ष करते रहे वह दलितों और गरीबों के मसीहा थे। वही कार्यक्रम के संचालन कर रहे बसपा के प्रदेश महासचिव चौधरी पंकज सैनी ने कहां की महात्मा ज्योतिराव फूले वो शख्सियत थी जिन्होंने इस पिछड़े समाज को आगे लाने के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया और माता सावित्रीबाई फुले को शिक्षा ग्रहण कराई।
 |
|
वही माता सावित्री बाई फूले ने इस देश की महिलाओं को विकसित करने का काम किया। उन्होंने कहा आज क्षेत्र में जितनी भी हमारी महिलाएं आईपीएस पायलट वैज्ञानिक इंजीनियर बन रही है यह सभी माता सावित्रीबाई फूले की देन है। उन्होंने कहा कि आज जो महिलाएं सुरक्षित हैं और अपने आप में आजाद हैं घर से बाहर निकल कर नौकरियां कर रही है वह भी सावित्रीबाई फूले की देन है। वहीं उन्होंने कहा माता सावित्रीबाई फुले को जो शिक्षित करने का काम किया है वह राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फूले ने किया है। उन्होंने कहा आज उनका जन्म दिवस है जो हमारे लिए दीपावली से भी बड़ा त्यौहार है। इस मौके पर धर्मेंद्र वाल्मीकि, घनश्याम, अंकित सैनी, चरण सिंह सैनी, जयप्रकाश, रविंद्र कश्यप, हरपाल सैनी पूर्व प्रधान पीपली, खालिद अंसारी धनपुरा, मोहम्मद इरशाद, विजयपाल सैनी, जिला पंचायत सदस्य, डॉ नाथीराम, मिंटू चौधरी, सुरेश सैनी, सोमपाल रहमतपुर, सुनील कुमार, सुरेंद्र सिंह, मदन पाल, लाल सिंह सैनी, शिव कुमार सैनी, पवन सिंह सैनी, मांगेराम, शिवकुमार, हरीश धीमान, अमित सैनी, अरविंद सैनी, विजयसिंह पाल, भोपाल सिंह, शोभाराम आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours