हरिद्वार की गूंज (24*7)
![]() |
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव कार्तिक कुमार चेयरमैन ने मीडिया को प्रेस वार्ता में बताया कि मेरा दौरा कनखल की ओर था। इस दौरान 2 पुलिसकर्मी हरिद्वार कनखल यंत्र मंदिर के पास छोटे से रोड पर चालान काटते हुए दिखाई दिए। और विभिन्न लोग इन दोनों पुलिस से रिक्वेस्ट भी कर रहे थे। लेकिन इन दोनों पुलिसकर्मियों ज्यादा ही मनमानी और दबंगई देखने को मिली, कि 10 से 15 स्पीड की गति से स्कूटी चला रही एक लड़की का चालान काट दिया। लड़की माक्स भी लगाए हुए थी। वहीं कार्तिक कुमार चेयरमैन ने देखा वरिष्ठ लोगों का कोई भी चालान नहीं, उन्होंने बीजेपी लीडर नरेश शर्मा को फोन करते हुए कहा कि आप के शासन में आपके एरिया में किस तरह सेे जनता को पीड़ित किया जा रहा है। दोनों पुलिसकर्मियों से वार्ता करते हुए कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा अब मेरा भी चालान कीजिए, आप हर गतिविधियों पर चालान कर रहे हैं। उसके द्वारा हंड्रेड रूपीस का चालान काटा, कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया कोई भी चीज एक्शन लेने से पहले सबूत का होना अनिवार्य है। इसलिए मैंने यह सब किया। अपने लिए नहीं आगे जनता को कोई भी परेशानी ना हो घर से बाहर कोई भी हेलमेट लगाकर 10 कदम की दूरी पर नहीं जा सकता और गली मोहल्ले में चालान का होना आवश्यक नहीं है। अगर आप मार्क्स, हेलमेट किसी पर भी चालान कर रहे हैं तो आप एक ही जगह खड़े होकर उस गतिविधियों को देख रहे हैं। तो आपका यह सब करना जायज है लेकिन पहली बार व्यक्ति को इतनी बड़ी सजा देना सही नहीं। उसको समझाने का आपका दायित्व है। आप जनता के सेवक हैं। कार्तिक कुमार चेयरमैन द्वारा यह सूचना एसएसपी ऑफिस तक अवगत कराए गई। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने बताया 2 दिन पहले ऐसी कंप्लेन मेरे पास आ चुकी थी। इसी को संज्ञान में रखते हुए मेरा जाना जरूरी था। मेरे द्वारा मीडिया को भी बुलाया गया। सरकार से गुहार लगाते हुए कार्तिक कुमार चेयरमैन ने कहा कि नाजायज जनता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनता से आप बने हैं ना की जनता आपसे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours