हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि आज ये साबित हो गया है की व्यापारियों की लड़ाई लड़ने का दम यदि किसी संगठन में है तो वो हमारे व्यापार मण्डल में है। कुम्भ को लेकर एक मात्र हमारा व्यापार मण्डल पिछले साल अक्टूबर से लड़ा है और उसके चलते हम पर मुक़दमे तक हुए है पर हमने लड़ाई जारी रखी और सुभाष घाट पर सभी व्यापार मण्डल को इस लड़ाई के लिए एक मंच पर आने की अपील भी की। पर इनमें से कोई नहीं आया, कुम्भ में व्यापारी की बर्बादी की असली जड़ यह दूसरे गुटो के लोग है। व्यापारी को इनका बहिष्कार करना चाहिए। पुरा महाकुम्भ नेताओ के चाटुकारो की चाटुकारी की भेंट चढ़ गया। अगर येह संयुक्त मोर्चे के साथ खड़े हो जाते तो आज व्यापारी की यह हालत ना होती, पर उस टाईम यह व्यापारी के नही, बल्कि सरकार और अधिकारियों के साथ खड़े रहे। हम सभी व्यापारी नेता व व्यापारियों का आवाहन करते है जो इनके पापो से दुखी है वो हमारे साथ आए और व्यापारी के हक़ की बात व आंदोलन को आगे बढ़ाए। चौधरी ने कहा कि यह लोग किसी पार्टी या नेता के दलाल के रूप में व्यापारियों के बीच में मुख़बर का काम करते है। अब समय आ गया है कि व्यापारी जाती व पार्टी से दूर हो कर बस अपने बर्बाद हुए व्यापार और टूटे हुए परिवार के बारे में सोचे। यह लोग बस ऐसे ही नेताओ की तलवे चाटेंगे। हम अब सरकार से फिर से व्यापारी की आर्थिक सहायता की माँग करेंगे और व्यापारियों को उनका हक़ दिला कर रहेंगे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours