हरिद्वार की गूंज (24*7)
(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस. ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जनपद के नगर क्षेत्र एवं देहात के भगवानपुर बॉर्डर, खानपुर बॉर्डर एवं अन्य थाना क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और पुलिस कर्मचारियों को आवश्यक दिशाा निर्देेश दिए है। जिस तरह कोरोना काल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं सड़कों पर उतर कर जनता को कोविड-19 के प्रति जागरूक और पुलिस कर्मचारियों के हौसले बुलंद करने के लिए उनको गाइड कर रहे हैं वह तारीफ ए काबिल है।
 |
|
क्योंकि अभी-अभी पुलिस के जवानों ने महाकुंभ शांतिपूर्ण संपन्न कराने में दिन रात अपनी जिम्मेदारी का निर्वााहन किया, तो वही उनके सामने अब जनता को कोरोना संक्रमण से बचानेे की एक बड़ी चुनौती भी है। और कोरोना की चैन तोड़नेेे के लिए लगाए गए कर्फ्यू का जनता को कड़ाई से पालन कराना भी सुनिश्चित करना है। ऐसे में पुलिस प्रशासन के कंधों पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है। जिसको देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वयं जनपद के बॉर्डरो और थाना, कोतवालियों में जाकर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में एक नई ऊर्जा संचालित कर उनका मनोबल बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। क्योंकि पुलिस नौजवानों के कंधों पर अब कर्फ्यू अनुपालन कराने के साथ ही प्रत्येक व्यक्ति की मूलभूत जरूरतों का ख्याल भी रखना है। और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का जरूरत पड़ने पर घर घर जरूरती संबंधित सम्मान पहुंचने का आदेश प्रशासनिक स्तर से की गई बेहतरीन पहल का भी अनुपालन करना है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours