हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की थाना बुग्गावाला पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार करने वाले तस्करों के खिलाफ छापेमारी करते हुए आठ लाख रुपये की चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वही थानाध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा निर्देशन में तथा बहादराबाद पुलिस क्षेत्राधिकारी के पर्यवेक्षण में समाज में फैले नशे के अवैध कारोबार करने वाले नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रसूलपुर टोंगिया गांव में छापेमारी की। उन्होंने बताया छापामारी में अभियुक्त तेलू राम पुत्र सुलेख चंद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 7 किलो 123 ग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में आठ लाख रुपये बताई गई है। उन्होंने बताया आरोपी के कब्जे से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल फोन और बैची गई चरस के बीस हजार रूपये भी नगद बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया आरोपी रसूलपुर टोंगिया गांव का ही निवासी है। पुलिस टीम में, बिजेंदर दत्त डोभाल क्षेत्राधिकारी बहादराबाद, सुखपाल सिंह मान थानाध्यक्ष बुग्गावाला, उप निरीक्षक विशाखा असवाल, कांस्टेबल राजदीप, कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल रविंद्र भंडारी, कांस्टेबल विजयपाल, कांस्टेबल राकेश गुंरग, कांस्टेबल जमशेद अली, कांस्टेबल शूरवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours