हरिद्वार की गूंज (24*7)

(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी के निर्देश पर राजस्व विभाग, चिकित्सा व पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रुप से नगर के अस्पतालों डिस्पेंसरी क्लिनिको का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही निजी चिकित्सालय क्लिनिको में आईसीयू बेड वेंटिलेटर ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन कंसेंटटर भर्ती मरीजों की संख्या व बाहरी राज्यों के मरीजों की संख्या के बारे में भी गहनता से पूछताछ की गई और सत्यापन भी किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका व बाजार क्षेत्र में स्थित निजी अस्पतालों तथा क्लिनिको में बाहरी राज्यों का कोई भी मरीज भर्ती नहीं पाया गया। बता दे निरीक्षण कर रही टीम द्वारा निजी अस्पतालों और क्लिनिक प्रबंधकों को सख्त हिदायत भी दी गई है। कि किसी भी दशा में बाहरी राज्यों के मरीजों को भर्ती न किया जाए क्योंकि वर्तमान में राज्य में प्रवेश करने के लिए स्मार्ट सिटी पोर्टल में रजिस्ट्रेशन के साथ ही आरटी पीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट व मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट अनिवार्य है। साथ ही सभी अस्पतालों और क्लिनिको के प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि आकस्मिक स्थिति में निजी अस्पताल में भर्ती होने वाले उत्तराखंड राज्य के सभी मरीजों का एंटीजन टेस्ट करा ले और  नेगेटिव रिपोर्ट वाले मरीजों को ही भर्ती करें। किसी भी दशा में कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति को अपने यहां भर्ती न करें क्योंकि आपका चिकित्सालय और क्लिनिक कोविड-19 के अंतर्गत कोविड-19 केयर सेंटर या कोविड-19 हेल्थ सेंटर और कोविड-19 अस्पताल के रूप में चिह्नित नहीं है। इसलिए कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों के इलाज के लिए आप अधिकृत नहीं हैं। टीम में, सिताब सिंह राजस्व निरीक्षक, फैजान खान राजस्व उप निरीक्षक, दीपक कुमार, राजस्व उपनिरीक्षक, बाजार चौकी प्रभारी अशोक कश्यप, डॉ सैमुअल जॉर्ज आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours