हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार की लक्सर कोतवाली पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के कुआं खेड़ा तिराहे से 5 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को धर दबोचा पुलिस को आरोपी तस्कर के पास से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुई है। वही कोतवाल प्रदीप चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कुआं खेड़ा तिराहे से रात पुलिस ने लगभग 5 ग्राम स्मैक के साथ अभियुक्त मुकर्रम निवासी लादपुर खुर्द को गिरफ्तार किया है। उन्होंने यह भी बताया की पहले भी लादपुर खुर्द गांव मे एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया आरोपी मुकर्रम के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आज उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours