हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। कायस्थ समाज की अग्रणी संस्था श्री चित्रगुप्त मंडल द्वारा शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फ़ेस दो में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। होली मिलन कार्यक्रम की शुरुआत श्री चित्रगुप्त भगवान् की स्तुति आरती व वंदना से की गई। संगीतमय संध्या के आयोज़न के दौरान गायकों द्वारा होली के गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियों पर सभी झूमने को मजबूर हो गए। कान्हा और राधा के भावपूर्ण नृत्य व बच्चों की मनभावन प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। राधा और कृष्ण ने सभी के साथ नृत्य किया व फूलों की होली खेली। मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा व सचिव अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि आज के कार्यक्रम में होली के महत्व को फूलों से रेखांकित करते हुए यह दर्शाया गया कि जिस तरह राधा और कृष्ण ने दुनियां को प्यार व मुहब्बत का संदेश दिया, उसी तरह से दुनिया के प्रति निच्छल भाव से समर्पित रहने का महत्व भी रेखांकित किया गया। होली के गीतों पर राधा कृष्ण  नृत्य व झांकी द्वारा बताया गया कि होली ठीक उसी तरह से कोमलता का त्योहार है, जिस तरह से पारिवारिक संबंध कोमलता से जुड़े होने के बावजूद अत्यधिक सशक्त होते है। इस मौके पर अक्षत श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, वी के सक्सेना, पवन सक्सेना, देवेंद्र शंकर, बाल किशन, विशाल श्रीवास्तव, विपिन सक्सेना, सदन सक्सेना, अनिल माथुर,  सौरभ सक्सेना, धीरेंद्र निगम, ज्ञानेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours