हरिद्वार की गूंज (24*7)

(अविनाश गुप्ता) हरिद्वार। आज पुलिस लाईन भल्ला कॉलेज स्टेडियम में अहम बैठक का आयोजन हुआ जिसमें हर तरह से कुंभ को सक्षम बनाने के लिए किस तरह की व्यवस्था होनी चाहिए किस तरह आपदा से निपटा जाए शाही स्नान में किस तरह ट्रैफिक व्यवस्था होनी चाहिए रेल सेवा की व्यवस्था ओर किसी भी तरह की आपदा या दुर्घटना से किस तरह से निपटना है जिससे किसी भी श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो इसी को लेकर इस एहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मेलाधिकारी दीपक रावत,कुंभ आईजी संजय गुंज्याल , मेजर जनरल  वीके दत्ता एवं सभी उच्चाधिकारीगण मोजूद रहे। मेजर जनरल वीके दत्ता ने बताया कि बैठक करने का मुख्य कारण था कुंभ में किसी प्रकार की आपदा से कैसे निपटना है इससे पहले 4 मार्च को भी हमने एक बैठक की थी जिसके दौरान हमने बताया था कि कुछ घटना घट सकती है तो उसकी तयारी कैसे करनी है अधिकारियों की जिम्मेदारी क्या रहेगी ये चर्चा हमने 4 मार्च की बैठक में भी कि थी।आज की बैठक है स्टेज 2 आज की बैठक में हमने सभी उच्चाधिकरियों से दुबारा उसी विषयों पर चर्चा की ओर अधिकारियों को निर्देश दिए कि उन्हें क्या करना है ओर कल हम जमीनी स्तर पर प्रेक्टिस करेंगे। जिससे कि अगर कोई घटना घट जाए जैसे कि कोई डूब जाए या भगदड़ मच जाए या कोई अन्य घटना घाट जाए उससे कैसे निपटा जाएगा।उसमे प्रत्येक अधिकारी की ज़िम्मेदारी क्या रहेगी ये सब हमने इस बैठक में चर्चा की है मेलाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि इस बैठक में एस ओ पी का किस प्रकार अनुपालन कराना है उसको लेकर भी चर्चा की ओर शाही स्नान पर किस तरह की व्यस्था करनी है श्रद्धालुओं की भीड़ को किस तरह से नियंत्रित करना है जिससे किसी भी श्रद्धालु को परेशानी ना हो।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours