हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आयोजित सैनिक सम्मान कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रुप में पहुंचे राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि सैनिक एक ओर जहां भारतीय सीमा पर चोबीसों घंटे देश की रक्षा करने के लिए अपना बलिदान देने के लिए तत्पर रहता है, वहीं देश की आंतरिक सुरक्षा एवं विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से देश की जनता की सेवा करने के लिए भी तत्पर रहता है। उन्होंने कहा कि आज हम अपने देश में जो सुरक्षा का भाव लेकर जीवन यापन कर रहे हैं वह उन अनगिनत हजारों वीर जवानों की शहादत की बदौलत ही संभव हो पाया है। हमें शहीदों के सम्मान में समय-समय पर श्रद्धांजली कार्यक्रम आयोजित कर उनको नमन करना चाहिए। मेयर गौरव गोयल, विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि देश में आज तक बड़ी संख्या में हमारे वीर जवानों ने अपनी शहादत पेश की है। हमें देश के लिए दिए गए उनके बलिदान को नहीं भूलना चाहिए। इस अवसर पर डॉ.कल्पना सैनी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, डॉ.मधु सिंह, शोभाराम प्रजापति, नवीन कुमार जैन एडवोकेट, विकास पाल आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours