हरिद्वार की गूंज (24*7)
(इमरान देशभक्त) रुड़की। कोविड-19 कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप एवं हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड एवं नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत आने वाले विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर जिलाधिकारी के निर्देश पर सफाई व्यवस्था, सैनिटाइजेशन कोविड सेंपलिंग की व्यवस्था का जायजा लिया गया। मेयर गौरव गोयल एवं नगर आयुक्त नूपुर वर्मा ने स्टेशन सुपरिंटेंडेंट एसके वर्मा व आलोक बरनवाल तथा नगर निगम टीम के साथ सामंजस्य स्थापित कर कार्य करने के निर्देश दिये। मेयर गौरव गोयल ने कहा कि क्योंकि कोविड-19 संक्रमण बढ़ने के साथ ही मरीजों की संख्या भी बढ़ने लगी है, ऐसे में मास्क का उपयोग, सैनिटाइज तथा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही स्वच्छता बनाए रखने कि हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नगर निगम कोविड महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है और नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए भी नगर निगम की टीम पूरी तत्परता से कार्य कर रही है।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours