हरिद्वार की गूंज (24*7)

(इमरान देशभक्त) रुड़की। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन आज छः अप्रैल को शाम चार बजे पिरान कलियर स्थित हाउस में मोर्चा के जिला पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों व मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक स्तर पर विचार विमर्श करेंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जिले में होने वाले पंचायत चुनाव एवं आगामी पार्टी की रणनीति को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद भी करेंगे। मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रधान बहरोज आलम ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि आगामी दिनों में उनका छह विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण कार्यक्रम है, जिसमें वह आगामी 7 अप्रैल को झबरेड़ा, 8 अप्रैल को पिरान कलियर शरीफ, 9 अप्रैल को भगवानपुर,10 अप्रैल को मंगलौर, 11 अप्रैल को खानपुर तथा 12 अप्रैल को रुड़की में मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श करेंगे तथा पार्टी को मजबूती देने के लिए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार करेंगे, ताकि आने वाली विधानसभा चुनाव एवं पंचायत चुनाव में पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान की जा सके।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours