हरिद्वार की गूंज (24*7)
(यतेंद्र कुमार) हरिद्वार। किसान कांग्रेस उत्तराखंड प्रदेश महासचिव व समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन की तबीयत काफी समय से बहुत ज्यादा नाजुक थी। इस दौरान भी कार्तिक कुमार चेयरमैन ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह देश मेरा है और मेरे प्राण इस देश के लिए निछावर है, तबीयत खराब होने पर भी कोरोना महामारी को देखते हुए काफी समय से लोगों की मदद कर रह है, कार्तिक चेयरमैन ने बताया उत्तराखंड ही नहीं सहारनपुर, मुजफ्फरनगर विभिन्न अलग-अलग शहरों में ऑक्सीजन, बेड, विभिन्न सामग्री के लिए मेरे पास कॉल आ रही है। और मेरे द्वारा दिन प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है तबीयत नाजुक होने के कारण इतना बाहर मेरा जाना संभव नहीं है, लेकिन मेरी टीम और मेरे फोन कांटेक्ट द्वारा विभिन्न समस्याओं को सुनकर उसका निवारण किया जा रहा है। कोरोना महामारी को देखते हुए आज से खाना, सामग्री, सैनिटाइजर, मार्क्स, ओर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की सुविधा हमारे द्वारा कर दी गई है समय-समय पर कोविड-19 से बचने की जानकारी हमारे द्वारा दी जा रही है विभिन्न बीमार लोगों से फोन द्वारा लगातार संपर्क साधे हुए हैं।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours