हरिद्वार की गूंज (24*7)

(मोहम्मद आरिफ) हरिद्वार। हरिद्वार नगर कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर होटल में देह व्यापार व शराब बेचने के मामले में चित्रा टॉकीज गली मायापुर में स्थित ऋषभ होटल पर छापेमारी करते हुए 7 महिलाओं सहित दो लोगों को धर दबोचा। जबकि ऋषभ होटल का मालिक सचिन अभी फरार है। पुलिस ने मौके से होटल के मैनेजर सतीश दत्त गौड़ से अंग्रेजी शराब की 14 बोतलें और 13 पव्वे बरामद किए हैं। पुलिस की पूछताछ में  होटल के मैनेजर सतीश गौड़ ने बताया होटल के मालिक सचिन से मिलकर होटल में आने वाले ग्राहकों को शराब बेचा करते थे। वहीं पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आज उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस टीम में, हरिद्वार नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह, उप निरीक्षक संजीत कण्डारी, उप निरीक्षक लक्ष्मी मनोला, कांस्टेबल मुकेश डिमरी, कांस्टेबल कैलाश, कांस्टेबल संजीव राणा, कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल आंचल मनवाल आदि शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours