हरिद्वार की गूंज (24*7)
 |
|
(फिरोज अहमद) लक्सर। लक्सर में आज किसान मजदूर संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक जगह बैठ कर दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन पर अगली रणनीति तैयार की है। वही किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष चौधरी कीरत सिंह ने बताया कि आज हम ऐसी अगली रणनीति बना रहे हैं।जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत या फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत शिरकत करेंगे और हम यहां लक्सर में इतना बड़ा प्रोग्राम करेंगे कि यहां की सरकार घुटने टेक देगी। उन्होंने बताया और जो आगे की रणनीति होगी उसमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत या फिर राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत बैठक में आएंगे और जो भी आदेश करेंगे उसे करने के लिए हम तैयार रहेंगे। वही किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रवि कुमार चौधरी ने कहा किसानों का आंदोलन तीन काले कानून और एमएसपी पर कानून बने इसके लिए आज दिल्ली में किसानों को 4 महीने हो चुके हैं और लगभग तीन सौ हमारे किसान भाई शहीद हो चुके हैं बावजूद इसके यह सरकार आज तक टस से मस नहीं है। उसी उपलक्ष में हम जगह-जगह बड़ी महापंचायत करते जा रहे हैं उन्होंने बताया किसानों की गुड मंडी में हरबर्टपुर में और डोईवाला में महापंचायत हो चुकी है। और अब लक्सर में महापंचायत की तैयारी चल रही है। इसी के लिए आज यहां बैठक कर अगली रणनीति बनाए जा रही हैं ताकि यहां जल्द से जल्द तारीख निश्चित की जा सके। इस दौरान सुनील तहसील अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन, बाबूराम, वीरेंद्र कुमार, पूर्व प्रधान आजाद सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सिंह शिवकुमार, सुलेख चंद, भंवर सिंह आदि मौजूद रहे।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours