हरिद्वार की गूंज (24*7)
(फिरोज अहमद) लक्सर। हरिद्वार ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने आज लक्सर के सुल्तानपुर में पहुंचकर मेडिकल स्टोरों का निरीक्षण किया। वही इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड-19 दोबारा एक बार फिर से अपने पैर पसार चुका है इसलिए वह नहीं चाहती कि कोई चूक हो। उन्होंने मेडिकल स्टोर स्वामियों को साफ तौर पर कहा है कि बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मेडिकल स्टोर स्वामी का तर्क है कि उन्होंने लाइसेंस के लिए अप्लाई किया है लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर ने साफ तौर पर कह दिया है कि जब तक उन्हें लाइसेंस नहीं मिल जाता तब तक किसी भी सूरत में वह मेडिकल स्टोर नहीं चला सकते।
साथ ही उन्होंने कहा कि मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट भी रखना अनिवार्य होगा और उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि अगर किसी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाइयां पाई गई तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल स्टोर स्वामी अपने रजिस्टर मेंटेन रखेंगे अगर मेडिकल स्टोर स्वामी नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Post A Comment:
0 comments so far,add yours